Swatva Samachar

Information, Intellect & Integrity

30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें
बाढ़ बिहार अपडेट

25 मार्च : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

बाढ़ अनुमंडल में पुलिस पदाधिकारी की हुई तैनाती

बाढ़ : राज्य का सबसे पुराना और सबसे बड़ा अनुमंडल ‘बाढ़’ पिछले दो महीनों से ज्यादा समय से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की नियमित पदस्थापना नहीं हुई थी, पर बाढ़ अनुमंडल के लोगों के लिए यह राहत वाली खबर यह है कि अब सरकार द्वारा बाढ़ अनुमंडल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंबरीश राहुल की तैनाती अगले आदेश तक के लिये कर दिया गया है।

इस संबंध में बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है। निवर्तमान एएसपी लिपि सिंह को मुंगेर का एसपी बनाये जाने के बाद बाढ़ में यह पद जनवरी से ही रिक्त था। अब उक्त पद पर 2017 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अंबरीश राहुल को बाढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित कर दिया गया है। अंबरीश राहुल इसके पहले आरा सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। वहीं 2017 बैच की विनीत कुमार को दानापुर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। विनीत कुमार इसके पूर्व मोतिहारी सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे।

बता दें लिपि सिंह के मुंगेर एसपी बनाए जाने के बाद फतुहा के एएसपी मनीष कुमार प्रभारी पदाधिकारी तैनात हुए थे। कुल 17 थानों का अनुमंडल और एएसपी कार्यालय बाढ़ कोर्ट परिसर के बगल में स्थित है। बतातें चलें कि राज्य सरकार द्वारा निवर्तमान एएसपी लिपि सिंह के एसपी मुंगेर के पद पर पदोन्नति के साथ स्थानांतरण किये जाने के बाद अनुमंडल मुख्यालय थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने पूरे मुस्तैदी के साथ चाक-चौबंद ब्यवस्था के तहत हद तकअपराध नियंत्रण करने एवं सामाजिक साम्प्रदायिक सदभाव बनाये रखने में लोकप्रियता हांसिल किया है।

सत्यनारायण चतुर्वेदी