22 अप्रैल : बेगूसराय की मुख्य ख़बरें

0

देश के प्रख्यात लेखक शिव खेरा ने गिरिराज के लिए मांगे वोट

बेगूसराय : सच्चा, अच्छा और हिम्मत वाला इंसान है गिरिराज सिंह। यह चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं, बल्कि देश का भविष्य तय करने वाला है। उक्त बातें मंगलवार को केडीएम होटल पैलेस के सभागार में देश के प्रख्यात लेखक शिव खेरा ने क्षेत्रों से आए युवा शिक्षाविद व्यवसाय एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वैसे तत्वों को, जिन्होंने देश के टुकड़े करने की मंशा पाल रखी है, उनके मंसूबे ध्वस्त करने की जरूरत है। उन्होंने मुंबई की फिल्मी हस्तियों द्वारा बेगूसराय आकर देशद्रोह मामले के अभियुक्त के पक्ष में प्रचार करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे लोग वास्तव में देश को कमजोर करना चाहते हैं। आम जनता को ऐसे चेहरों को पहचानने की जरूरत है। साथ ही उनके मंसूबे को सफल होने नहीं देना है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में प्रत्येक दिन 20 बार राष्ट्रीय ध्वज जलाए जाते हैंं। देश के खिलाफ नारे लगते हैं और पाकिस्तान का झंडा लहराया जाता है। ऐसे तत्वों को जवाब देने के लिए गिरिराज सिंह का जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे देशद्रोही तत्व मजबूत नहीं हैं, बल्कि हम कमजोर हैंं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि हमारी हस्ती मिटती नहीं है। लेकिन हमें सोचना होगा कि क्या वजह है कि 1947 ईस्वी में ढाका तक हमारा बॉर्डर था जो सिमट गया है। उसके पहले 1932 ईस्वी में श्रीलंका भी हमारे साथ था। 1997 में बर्मा तक हम जाते थे। लेकिन आज कहां हैं। हमेंं आंख मूंदकर सोचने की जरूरत नहीं है। बल्कि खुले दिल से और खुले मन से तर्क के साथ देश को कमजोर करने वाली ताकतों को पूरा जवाब देना है। उन्होंने कहा कि वह बेगूसराय पहली बार आये हैं। लेकिन दुख है कि दिनकर की धरती पर वह काफी देर से पहुंचे हैं। मौके पर सहकारिता मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने भी अपने विचारों को रखा। वही विषय प्रवेश शिक्षाविद डॉ सुरेश राय ने कराया।

बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बेगूसराय : उत्क्रमित मध्य विद्यालय कैलाशपुर, बेगूसराय द्वारा अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सदर एसडीओ संजीव कुमार चौधरी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राज कुमार कमल ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों की रैली को रवाना किया।
अपने संबोधन में एसडीओ ने कका कि आप लोग निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाकर वोट डालें। राजकुमार कमल ने कहा कि यह हम लोगों का महापर्व है। इसमें सबों की भागीदारी सुनिश्चित हो। एक भी वोटर छुटे नहींं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री कृष्ण दास जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सबों का दायित्व बनता है कि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। संकुल समन्वयक श्री उमेश मिश्र ने सभी बच्चों को धयनवाद दिया। इस अवसर पर मतदाता गीतों की झलक अतिथि महोदय के सामने पुष्प राज एवं शंभु कुमार ने गाये।
विद्यालय के शिक्षक श्री उपेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस विद्यालय के बच्चों के द्वारा समय—समय पर सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न गतिविधियों को करते आ रहा है। यहाँ के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यह रैली अपने पोषक क्षेत्र विद्यालय से गांधी ग्राम, पूवारी टोल, पछियारी टोल, पासवान टोल से होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में पहुंची। बच्चे गौरी, लक्ष्मी,प्रीति,स्वेता,तिला, पार्वती, कोमल, नेहा, सुमन, सोनम, सोनाली, गुड़िया, ज्योति, लक्ष्मी, रामदाय, सोनाली, अनुपम, कन्हैया, गुलशन, दिलखुश, नीतीश, गौतम, संजीव, मनमोहन, मंजीत, मिथुन, रौशन आदि ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सज्जन कुमार शर्मा, मृत्युंजय, राजकिशोर, प्रिय रंजन, प्रेम कुमार, समन्यक अरबिंद कुमार सिंह, शिक्षिका कुमारी कामिनी, आभा, इंदु ने भरपूर सहयोग दिया।

swatva

निरंजन सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here