बिहार विधान सभा अध्यक्ष पद के लिये नंदकिशोर यादव ने किया नामांकन साथ में मुख्यमंत्री व दो उप मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री-विधायक रहे मौजूद

1

पटना : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिये नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया।भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव के नामांकन पर्चा दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू सहित कई राजनेता शामिल हुये।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि हमने नामांकन कर दिया है और पूरी एनडीए पार्टी हमारे साथ हैं और हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी एवं सम्मानित बिहार विधान सभा के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं और हम हमेशा प्रयास करेगें कि सभी लोगों को साथ लेकर चलें।

swatva

वहीं उन्होंने कहा जब मैं 15 तारीख को पदभार ग्रहण करूंगा तो फिर पूरी बात आपके सामने रखूंगा। संगठन जिला बाढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णु नारायण चौबे ने एनडीए की ओर से भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव को बिहार विधान सभा अध्यक्ष पद पर नामांकन किये जाने को लेकर प्रसन्नता जाहिर करते हुये एनडीए के सभी सम्मानित राजनेताओं को बधाई दी है।

सत्यनारायण चातुर्वेदी की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here