तीन तलाक, एससी/एसटी एक्ट की सक्रियता राम मंदिर पर भी दिखाए केंद्र : शिवसेना

0

पटना : अगर कोर्ट के फैसले पर ही राम मंदिर बनना है तो भारत सरकार को भी झूठे वादे नहीं करने चाहिए थे। राम मंदिर के मुद्दे पर लोगों की भावना के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। आज भाजपा सरकार कोई बहाना नहीं बना सकती है। आज वो सत्ता में भी है, बहुमत भी उसके साथ है। लोगों की भावना भी कुछ ऐसी है कि राम मंदिर बने। जिस तरह से तीन तलाक़ के मुद्दे पर सरकार और मीडिया ने जो सक्रियता दिखाई है वो राम मंदिर पर भी दिखानी चाहिए।
बिहार प्रदेश शिव सेना के अध्यक्ष कौशलेंद्र शर्मा ने आज शौर्य दिवस के अवसर पर शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होनें कहा कि भारत सरकार अध्यादेश लाकर sc/st एक्ट ला सकती है, तो फिर राम मंदिर पर अध्यादेश लाने से क्यों डर रही है सरकार। श्री कुमार ने कहा कि यह देश हिंदुओं का है और 130 करोड़ की आबादी में 100 करोड़ से ज्यादा हिन्दू रहते हैं। लेकिन विडंबना देखिए कि हिंदुओं के ही देश मे हिंदुओं के आराध्य भगवान राम का मंदिर तक नहीं बन पा रहा है। 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद तोड़ा गया था और इस दिन को शिव सेना शौर्य दिवस के रूप में मनाती है। आज के दिन तमाम शिवसैनिक यह संकल्प लेती है कि जब तक अयोध्या में भगवान राम का मंदिर नहीं बनता है तब तक हर प्रान्त में उसके पक्ष में अभियान चलाएगी। उन्होनें कहा कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या का भ्रमण किया है हिंदुओं में उत्साह और जनजागरण का काम किया है और राम मंदिर प्रस्तावित निर्माण में नींव डालने का महत्वपूर्ण काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश मे जितनी भी पोलिटिकल पार्टीज हैं सभी को वोट बैंक की चिंता है।
वहीं शिवसेना के सचिव और पटना साहिब लोकसभा के प्रत्याशी सुमित रंजन सिन्हा ने कहा कि सरकार को हमारी भावनाओं को समझना चाहिए और जल्द से जल्द राम मंदिर के निर्माण का रास्ता खोलना चाहिए। सभी राजनीतिक दल वोटबैंक की राजनीति के चलते अयोधया के मामले को लटकाय रखना चाहते हैं। अगर वोट उन्हें हिंदुओं ने दिया है तो हिंदुओ की अस्मिता और प्रसतिष्ठा का भी ख्याल रखना चाहिए। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सुमित ने बताया कि यह संकल्प यात्रा गांधी मैदान से होते हुए गौरी शंकर मंदिर जायगी। वहाँ आरती होने के बाद सभा भी आयोजित की जायेगी।

मानस दुबे

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here