छपरा : सारण जिला भारतीय जनता पार्टी के रिविलगंज सदर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष रवि भूषण मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बूथ कमेटी का गठन किया। प्रत्येक पंचायत में पंचायत प्रमुख तथा उप प्रमुख बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को प्रत्येक बूथ पर जानकारी देनी है ताकि गरीब जनता उसका पूरा लाभ उठा सके। भारतीय जनता पार्टी की पूंजी उसका कार्यकर्ता होता है। इस अवसर पर छपरा विधानसभा के विस्तारक लव कुश सिह, मंडल महामंत्री शांतनु सिंह, उपाध्यक्ष नागेंद्र राम, राजन पंडित, प्रभात मिश्रा, चुन्ना सिंह, अशोक सिंह, मनोज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।