नवादा में 25 प्रतिशत परती भूमि में होगी वैकल्पिक खेती

0

नवादा : सुखाड़ से त्रस्त नवादा जिले की 25 प्रतिशत परती भूमि में वैकल्पिक खेती होगी। जिला कृषि विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। जल्द ही किसानों को वैकल्पिक खेती के लिये बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बीज की मांग निगम से की गयी है।
मालूम हो कि जिले में 85 हेक्टेयर क्षेत्र में धान का आच्छादन किया जाता रहा है। इस वर्ष वर्षाभाव के कारण 25 प्रतिशत भूमि परती रह गयी। शेष भूमि में किसानों ने किसी तरह डीजल व बिजली मोटर पंप के सहारे धान की रोपाई कर ली है। उक्त फसल को बचाने के लिए किसान अब भी जद्दोजहद कर रहे हैं। ऐसे में धान के रोपे गये फसल पर भी ग्रहण लगा हुआ है। वैकल्पिक खेती के तहत विभाग किसानों को मक्का, अरहर, तोरी व कुल्थी के बीज उपलब्ध करायेगी। इसके तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 5 किलो अरहर व 4 किलो मक्का का बीज मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।

क्या कहते हैं कृषि पदाधिकारी

जिला कृषि पदाधिकारी के अनुसार 200 क्विंटल अरहर व मक्का के बीज उपलब्ध कराये गये हैं। शेष बीज दो चार दिनों में उपलब्ध होने की संभावना है। किसानों को इसके लिये आॅनलाइन आवेदन करने होंगे। उन्हें प्रखंड कार्यालय से बीज उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में 60 प्रतिशत खेतों में धान का आच्छादन हो सका है। जिले में सबसे कम 16 प्रतिशत धान का आच्छादन पकरीबरांवा प्रखंड क्षेत्र में हुआ है जबकि सर्वाधिक मेसकौर प्रखंड में धान का आच्छादन हुआ है। जिले में अबतक 600 क्विंटल अरहर व 600 क्विंटल मक्का का बीज उपलब्ध कराया गया है। शेष में 632 क्विंटल तोरी व 400 क्विंटल कुल्थी के बीज जल्द ही उपलब्ध कराये जाने की संभावना है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here