रास्ते के लिए खूनी संघर्ष, तीन को गोली मारी, आगजनी

0

सिवान : सिवान के मैरवा में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में जमकर गोलियां चली। इस दौरान एक पक्ष के लोगों द्वारा दूसरे पक्ष के तीन लोगों को गोली मारी गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की घटना से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और एक कार तथा एक बाइक को फूंक डाला। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव अंतर्गत छोटका माझा में घटी। सभी घायलों को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी कांतेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस फुलवरिया गांव पहुंच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार फुलवरिया गांव अंतर्गत छोटका माझा में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा था। आज सुबह रास्ते के विवाद में दो पक्षो में मारपीट शुरू हो गयी। फिर एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें कृष्णा यादव, गोरख यादव और एक महिला को गोली लग गयी। घटना से नाराज दूसरे पक्ष ने हमलावरों के घर पर हमला बोलते हुए घर के बाहर खड़ी कार और बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से इलाके में दहसत का माहौल कायम हो गया। मृतक का नाम कृष्णा यादव बताया जाता है।

swatva

विजय पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here