छपरा : सारण जिले के रिविलगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रिविलगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्चना को अपराधियों ने कल देर शाम उनके मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। प्रखंड विकास पदाधिकारी के मोबाइल फोन पर अपराधी ने कहा कि रिविलगंज प्रखंड कार्यालय पहुचने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी।
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सारण के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एवं रिविलगंज थाना प्रभारी को सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।