लोजपा की पटना इकाई पुनर्गठित, नए प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए

0

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी की पटना इकाई का आज पुनर्गठन किया गया। इसके तहत नौबतपुर प्रखंड कार्यालय निकट स्थित पुरुषोत्तम पुर में लोक जनशक्ति पार्टी की पटना पश्चिमी जिला इकाई का बिस्तार किया गया। यह जानकारी देते हुए लोजपा के पटना जिलाध्यक्ष चंदन यादव ने बताया कि विभिन प्रखंडों का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है, जिसमें नौबतपुर प्रखंड में श्रीकांत सिंह को अध्यक्ष, बिक्रम प्रखंड मेें ओमप्रकाश प्रसाद को अध्यक्ष, पालीगंज में मुंदरीका पासवान को अध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर आशिष रंजन, सुनील पासवान, मोहम्मद आलम, धीरज यादव, मुकेश शर्मा, दिलीप पासवान, दीपक कुमार एवं सैकड़ों लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here