युग संस्कृति न्यास, दिल्ली एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय लहरिया सराय दरभंगा इकाई द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए किया गया राहत समाग्री का वितरण

0

दरभंगा : बिहार में आई भीषण बाढ़ के तबाही लाखों लोग विस्थापित होकर जीने के लिए मजबूर हैं। सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग के बावजूद बाढ़ जैसे प्राकृतिक आपदा से हरेक साल लोग त्रस्त रहते हैं।

बिहार में आई भीषण बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए युग संस्कृति न्यास के संस्थापक धर्मवीर आचार्य ने कुंवर सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दरभंगा में कुशेश्वरस्थान के औराई पंचायत में बरहमपुर , कटवारा पुल के निकट, दरभंगा ब्लॉक के शुभंकरपुर ,रत्नों पट्टी ,वाजिदपुर, हनुमान नगर ब्लॉक के गोढियारी के लावा टोन, रामपुर, चांडी, मुस्तफापुर, भरौल, बहादुरपुर ब्लाक के तारालाही, डिहलाई ,ओझोल, दरभंगा नगर निगम में रुदलगंज, करमगंज, एकमी पुल आदि जगहों पर चिउड़ा-पोहा, मुरही, दालमोट, दूध का पाउडर, माचिस, ओआरएस, मार्टिन, पानी साफ करने वाला टेबलेट, सैनिटरी नैपकिन, मास्क, साबुन ,मच्छरदानी, चप्पल, एनर्जी ड्रिंकएवं जरूरतमंदों के बीच त्रिपाल का वितरण राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा वितरण किया गया।

swatva

इस दौरान युग संस्कृति न्यास के संस्थापक आचार्य धर्मवीर ने कहा कि बिहार में आई भीषण बाढ़ के वजह से लाखों लोग बेघर होकर सड़क के किनारे और अन्य जगहों पर रहने को मजबूर है। वे लोग खाने-पीने से लेकर अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।ऐसे में दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा ,मधेपुरा ,कटिहार ,पूर्णिया में भारी संख्या में अन्य स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से राहत वितरण किया जा रहा है।

दरभंगा में युग संस्कृति न्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कुंवर सिंह महाविद्यालय इकाई द्वारा कुशेश्वरस्थान ,हनुमान नगर, दरभंगा ब्लॉक ,बहादुरपुर ब्लॉक के दर्जनों गांवों में बाढ़ पीड़ितों एवं वाढ विस्थापितों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया।

कुंवर सिंह महाविद्यालय लहरियासराय दरभंगा के प्रधानाचार्य डॉ मोहम्मद रहमतुल्लाह ने युग संस्कृति न्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बाढ़ पीड़ितों के राहत वितरण बहुत बड़ा धर्म का काम है। कुंवर सिंह महाविद्यालय लहरिया सराय दरभंगा के राष्ट्रीय सेवा योजना बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए एवं मानवता की रक्षा के लिए संकल्पित है।

बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए आगे आए सामाजिक संस्था

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने स्थानीय समाजसेवी एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से राहत वितरण कर कहा बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। डॉ सिंह ने कहा युग संस्कृति न्यास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ के कारण माहवारी के प्रकोप को रोकने के लिए बड़ी संख्या में मेडिकल कैंप लगाया जाएगा जिसमें दिल्ली ,पटना और दरभंगा के चिकित्सक उपस्थित रहेंगे।

बाढ़ राहत वितरण में खराजपुर गांव में परमानंद मिशन के संस्थापक स्वामी सहशस्त्रानंद ,कुशेश्वरस्थान ब्लॉक मैप अनिल कुमार सिंह ,प्रदीप कुमार सिंह के साथ वार्ड पार्षद सरस्वती देवी वार्ड पार्षद लक्ष्मण मुखिया वार्ड पार्षद दिनेश मुखिया हनुमान नगर प्रखंड में समाजसेवी लाल बहादुर सिंह, दीपू राम, बहादुरपुर ब्लाक में किसान अवधेश शाह, अजय राज, रामदयाल यादव, शिव लाल यादव के साथ समाजसेवी शंकर कुमार सिंह ,विजय कुमार सिंह स्वयंसेवक गोपाल कुमार मिश्रा, शुभम कुमार झा, सुमन कुमार आदि हजारों विस्थापित परिवारों में बाढ़ राहत वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुरारी ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here