राजद का चौंकाने वाला रिएक्शन, भाजपा कर रही ब्राह्मणों की उपेक्षा

0

पटना : बिहार भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित होने के बाद राजद ने काफी चौंकाने वाला रिएक्शन दिया। राजद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने इस बार अपनी राज्य कार्यकारिणी में ब्राह्मणों की उपेक्षा की है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि भाजपा का सबसे बड़ा आधार वोट ब्राह्मण है। इसे नयी प्रदेश कमेटी में पूर्ण रूप से उपेक्षित कर दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह कि अभी तक ‘भूरा बाल साफ करने वाला’ राजद अब ब्राह्मणों की आवाज उठाने लगा है।

सवर्णों को साधने की चाह रख रही राजद

राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि भाजपा की पिछली प्रदेश कमेटी में गोपाल जी ठाकुर और मृत्युन्जय झा उपाध्यक्ष थे जिन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।स्पष्ट है कि इसी वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजद किसी भी कीमत पर सवर्णों को साधना चाहता है। राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि राजद ने ताजा बयान देकर ब्राह्मण को लुभाने की कोशिश की है।

swatva

भूमिहार समाज के नेता को राज्यसभा भेजा

पार्टी ने पहले ही भूमिहार और ब्राह्मण वोट साधने के लिए भूमिहार समाज के एक नेता को राज्यसभा भेज दिया है। लेकिन राजद को इतने से ही संतोष करना गंवारा नहीं। चुनावी वर्ष में राजद की नजर भाजपा के बेस वोट पर गड़ी हुई है। यही कारण है कि राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को अपने सबसे बड़े वोट बैंक ‘ब्राह्मणों’ पर अब भरोसा नहीं रहा। अब तो आने वाला समय ही बतायेगा कि सवर्ण राजद के कितना करीब हो पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here