नवादा मंडल कारा में जेलर के वर्ताव से नाराज कैदियों का अनशन

0

नवादा : मंडल कारा नवादा के बंदियों ने आज जेलर की कार्यशैली से नाराज होकर अनशन आरंभ कर दिया। इसकी सूचना न्यायालय को दी गई है। कैदियों ने जेलर पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सुबह से अनशन शुरू किया जो दोपहर बाद तक जारी है।
इससे पूर्व जेल अधीक्षक ने कैदियों के साथ वार्ता ​की थी जिसके विफल होने के बाद अनशन का निर्णय लिया गया।।
अधिकारियों का आरोप है कि जेलर रामविलास दास द्वारा बंदियों से भेदभाव किया जाता है। समय पर नाश्ता—भोजन तो दूर बीमार बंदियों के इलाज में भी लापरवाही बरती जा रही है। और तो और जेल में जात-पात को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे में जेल का वातावरण दूषित हो रहा है तो जातीय तनाव की संभावना बढती जा रही है। फिर बंदियों को अनशन के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है।
अनशनकारी न्यायालय से हस्तक्षेप के साथ आरोपों की जांच व दोषी पर कार्रवाई की मांग पर कैदी अङे हुए हैं। संवाद भेजे जाने तक अनशन जारी है। बता दें इसके पूर्व भी बंदियों ने भोजन की गुणवत्ता पर न केवल सवाल उठाया था बल्कि न्यायालय में जली रोटी के टुकड़े को दिखाया था। आंदोलन के बाद न्यायालय ने हस्तक्षेप किया था। तब से भोजन की गुणवत्ता में सुधार तो हुआ लेकिन अब जेलर के कार्यकलापों को लेकर उंगली उठाई गई है।
क्या कहते हैं जेलर
जेलर ने पूछे जाने पर बताया कि बंदियों का आरोप बेबुनियाद है। बंदी बाहर का नाश्ता मंगाना चाहते हैं जिसकी इजाजत नहीं दिये जाने पर दबाव की राजनीति के तहत अनशन आरंभ किया है जिसे समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here