मां बनने वाली है अनुष्का , तस्वीर शेयर कर किया प्रेग्नेंट होने का एलान

0

नई दिल्ली : अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बहुत जल्द मां बनने वाली है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा किया है। जिसके बाद लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाई दी जा रही है।

swatva

विराट कोहली ने फेसबुक पेज पर अपनी और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और अनुष्का शर्मा अपना बेबी बंप फ्लांट करते नजर आ रहीं है। विराट कोहली ने लिखा है कि हम तीन होने वाले हैं। जनवरी 2021 में हमारे घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

अनुष्का ने विराट के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम में पोस्ट की। इसके साथ अनुष्का ने लिखा, “और फिर, हम तीन हो गए, जनवरी 2021”। विराट ने भी यही तस्वीर इसी कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। मालूम हो कि अनुष्का और विराट ने लंबे रिलेशनशिप के बाद दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों ने इटली में एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए थे।

अनुष्का की पोस्ट पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और आलिया भट्ट ने बधाई दी। जबकि विराट के पोस्ट पर साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसि ने शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here