केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने कोरोना योद्धाओं से की बात, बढ़ाया हौसला

0

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शनिवार को कोरोना योद्धाओं से बातचीत की उनका हौसला बढ़ाया। डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, प्रशासन सामाजिक कार्यकर्ता लगातार महीनों से लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे ने उनसे उनका अनुभव जाना। हौसला अफजाई की। मरीजों के इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव हुए डॉक्टर से भी उन्होंने बातचीत की।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जंग में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी दिन-रात कार्य में जुटे हुए हैं। इस जंग को हम सभी जागरूकता, सतर्कता और अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होकर जीतेंगे। उन्हेंने इस क्रम में कोरोना पॉजिटिव मरीजों हालचाल भी जाना। उनके परिजनों से बातचीत की।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here