रोसड़ा में वर्चुअल रैली करेगी कांग्रेस नेत्री

0

समस्तीपुर : कांग्रेस पार्टी के महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सरिता देवी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “बिहार क्रांति महासम्मेलन” की सफलता के लिए रोसड़ा में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सरिता देवी ने आगामी 16 सितंबर को इस वर्चुअल रैली “बिहार क्रांति महासम्मेलन” में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का अपील किया।

कांग्रेस नेत्री सरिता देवी ने स्थानीय लोगों से इसके लिए जगह चिन्हित कर लेने और सोशल डिस्टेंस के साथ तथा मास्क का प्रयोग करते हुए अनुशासित तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध रोसड़ा विधानसभा के लोगों से किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ने के लिए http://bit.ly/BiharKranti लिंक के माध्यम से लोग जुड़ सकते है।

swatva

कांग्रेस नेत्री सरिता देवी ने उम्मीद जताते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ ही महागठबंधन पर विश्वाश रखने वाले करोड़ो बिहारवासी इस डिजिटल सम्मेलन में भाग लेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुर्सी को उखाड़ देने का दृढ़ संकल्प लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन का सरकार बनेगा। इसके साथ ही उन्होंने वर्चुअल रैली के बारे में कहा कि इस रैली में रोसड़ा विधानसभा से करीब 25000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने इस बार के बिहार विधान सभा चुनाव के लिए नया नारा में बताते हुए कहा की इस बार बिहार के लोगों का नारा है “विनाश नहीं विकास चाहिए, इस बार कांग्रेस की सरकार चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here