बिहार भाजपा ने लालजी टंडन व सुनील कुमार सिंह को दिया श्रद्धांजलि

0

पटना : मध्यप्रदेश के वर्तमान और बिहार के पूर्व राज्यपाल लाल जी टंडन (85 वर्ष) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह मेदांता लखनऊ में कई दिनों से वेंटिलेटर पर भर्ती थे। वहीं इस बिच बिहार भाजपा से जुड़े दो करीबी नेता के निधन हो जाने पर बिहार भाजपा द्वारा वर्चुअल शोक शभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस शोक शभा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बिहार भाजपा ने नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालजी टंडन जी ने राज्यपाल के रूप में अकादमिक व परीक्षा कैलेंडर में सुधार , विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह का नियमितीकरण समेत उच्च शिक्षा में सुधार हेतु अनेक कार्य किये। कवि-कोमल हृदय के स्वामी टंडन जी अपना जन्म दिन मंदबुद्धि व दिव्यांग बच्चों के साथ मनाते थे।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह साहित्य, कला, संगीत, संस्कृति व लखनवी अंदाज में रचा बसा इंसान थे। उनकी पुस्तक “अनकहा लखनऊ” में समावेशी विचारधारा का संगम देखने को मिलता है। गांधी दर्शन पर सेमिनार, शास्त्रार्थ का आयोजन समेत अनेक गतिविधियों से उन्होंने पटना राजभवन को शैक्षिक व सांस्कृतिक केंद्र बनाया।

swatva

वहीं इससे पूर्व बिहार के विधान पार्षद और भाजपा के नेता कोरोना संक्रमित सुनील कुमार के हार्ट अटैक से निधन हो जाने पर भाजपा के सभी नेताओं ने गहरी शोक प्रकट किया है। सुनील कुमार सिंह को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 13 जुलाई को पटना एम्स में भर्ती कराए गए थे। उनके निधन पर विप के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, मंत्री नंदकिशोर यादव, प्रेम कुमार, बिहार स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, राणा रणधीर, संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, सुरेश रुंगटा ने भी शोक जताया। वहीं इन सभी नेताओं ने कहा कि उनकी मौत पर बिहारी भाजपा के सभी नेता मामहरत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here