अखिल भारतीय रौनियार महिला महासचिव गया पहुंचीं

0

गया : अखिल भारतीय रौनियार महासभा की राष्ट्रीय महासचिव रीनारानी गुप्ता के गया पहुंचने पर आज महिला जिलाध्यक्ष और गया जिलाध्यक्ष निलम गुप्ता ने जोरदार स्वागत किया। पचास महिलाओं ने एक ध्वनी से राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता जी से मांग की कि सभी विंग और महिला महासचिव और महिला कार्यकारणी को लेकर एक नया अध्याय की शुरुआत की जानी चाहिए। किसी भी महिला का अपमान नहीं होना चाहिए। ऐसा करके हमें सड़क पर उतरने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए। समाज की इज्जत समाज में रहने दिया जाए। अपने संबोधन मे रीनारानी ने कहा कि हमलोग महिला के सम्मान के साथ कभी गलत होने नहीं देंगे। गरीब और असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के कदम की शुरुआत की गई है। इसे आगे भी बढाना चाहते हैं जिसमें गया की महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। गया की महिलाओं ने जो सम्मान दिया उसके लिए आभार व्यक्त करती हूं। इस कार्यक्रम में गया महिला अध्यक्ष, गया महिला महासचिव किरण गुप्ता, महिला टीम गया और जिला अध्यक्ष राजू जी, महासचिव अरुण कुमार गुप्ता, अमिताभ कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here