ऐतिहासिक कार्यों के लिए जाना जाएगा मोदी सरकार का यह साल : चौबे

0

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्षगांठ पर कहा कि यह साल ऐतिहासिक कार्यों के लिए जाना जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास मूल मंत्र पर देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

उन्होंने जिक्र किया कि कोरोना आपदा के समय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दूरदर्शी निर्णय हुए। समय पर लॉक डाउन लगाया गया। इस वजह से दूसरे देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफी बेहतर रही है। भारत में रिकवरी रेट अन्य देशों की की तुलना में बेहतर है। जिन चिकित्सीय संसाधनों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। पीपीई एवं मास्क आदि भारत में ही तैयार होने लगे हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी 1 साल महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा है। आत्मनिर्भर भारत की भी नींव पड़ी है। इससे मेक इन इंडिया, मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया आदि को बढ़ावा मिलेगा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here