23 जुलाई : दरभंगा की मुख्य खबरें

0

शहर में जल-जमाव की समस्या को लेकर नगर निगम के खिलाफ एमएसयू करेगा प्रतिकार आंदोलन

दरभंगा : मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने शहर में होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि से सवाल खड़ा किया हैं। एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि आज दरभंगा शहर में ऐसा कोई भी वार्ड नहीं हैं जहाँ बारिश का पानी सड़को पर जमा नहीं हैं।

पिछले 2 दशक से दरभंगा शहर की स्तिथि जस की तस

उन्होंने कहा कि पिछले 2 दशक से दरभंगा शहर की स्तिथि ऐसी ही बनी हुई हैं ,एक तरफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन दरभंगा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आंदोलन करता हैं तो वहीं दूसरी तरफ हमारे ही लोग जो जनता द्वारा दिए गए कुर्सी को अपनी जागीर समझ लेते है और समाज को आगे बढ़ाने के जगह खुद को आगे बढ़ाने में लग जाते हैं। आज पूरा दरभंगा शहर आज कचरा पानी से लिपटा हुआ हैं दरभंगा राज हो या डीएमसीएच या नगर निगम सभी के सभी डूबे हुए हैं इसका कारण हैं ये कुर्सी पर बैठे लोग जो जनता की पैसो का गलत इस्तेमाल कर नाले उगाही तक के पैसे को खा जाते हैं और आम जनता नाले के पानी में ज़िन्दगी बिताने को मजबूर हो जाते हैं।

swatva

दरभंगा शहर में सेकड़ो ऐसा मोहल्ला हैं जहाँ 12 महीने रहता है जलजमाव

दरभंगा शहर में सेकड़ो ऐसा मोहल्ला हैं जहाँ साल के 12 महीना नाले का पानी सड़को पर लगा होता हैं। जब लोग हल्ला करते हैं तो उन्हें 2-4-5 लाख का नाला दिखावा के लिए दे दिया जाता हैं। परंतु इसका स्थाई निवारण नहीं किया जाता है। दरभंगा शहर को मास्टर प्लान के तहत बसाने वाला फ़ाइल कहा छुपा हुआ हैं ये किसी को नहीं मालुम हैं।

अविनाश भारद्वाज ने नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि हम नगर निगम और यहाँ के प्रतिनिधियों को चेताने का काम कर रहे हैं ये चेतावनी यहाँ के मेयर यहाँ के विधायक यहाँ के सांसद और यहाँ के वार्ड पार्षदो को हैं समय रहते सचेत हो जाए वक्त आ गया हैं उन तमाम फर्जी केशो के परिणाम का जो नगर निगम ने हमलोगो के खिलाफ किया था।

इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम से सवाल करते हुए कहा कि क्या हमलोगो पर केश इसी दिन के लिए किया गया हैं की अब हम दुबारा प्रीतिकार ना करें तो हम बताना चाहते हैं उस समय हमने हार माना था अब हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं।

आज 4 सालो के बाद भी दरभंगा शहर की स्तिथि नहीं बदली हैं लेकिन हमलोग बदल गए हैं में किसी एक खास जगह या फिर किसी एक वार्ड की बात नहीं कर रहा में पुरे वार्ड 48 तक के मोहल्ला की बात कर रहा हुँ आखिर कब तक शहर वासियो को मुलभुत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ेगा आज हमारे पास कई वार्ड में टीम हैं कई पदाधिकारी हैं जो दरभंगा शहर में रहते हैं कई लॉज में हमारे छात्र हैं कई वार्ड की जनता हमारे साथ हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर स्थिति नहीं बदलती है तो इस लॉकडाउन के बाद मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा नगर निगम के इस निकम्मी तानासाही व्यस्था के खिलाफ जोरदार प्रतिकार करेगा यह आंदोलन पिछले आंदोलन से भी बड़ा होगा जिसका गूंज दरभंगा की धरती से लेकर पटना और पटना से लेकर दिल्ली की धरती तक सुनाई देगा।

मुखिया ने जिलाधिकारी से किया प्रवासी मजदूरों के अनाज की कालाबाजारी का शिकायत

दरभंगा : भालपट्टी पंचायत के मुखिया भोगेन्द्र मंडल ने स्थानीय डीलर की दबंगई और प्रवासी मजदूरों के लिए अनाज का डीलर द्वारा गबन करने की शिकाय लिखकर दरभंगा जिला पदाधिकारी से किया।

उन्होंने अपने आवेदन में कहा कि प्रवासी मजदूरों का चना की भी बंदरबांट कर लिया गया हैं और डीलर लाभार्थियों को अनाज भी कम तौलता हैं। इसके आलावा मुफ्त अनाज देने के बजाय 4 और 5 रू0 प्रति किलो कीमत भी लेता हैं। मुखिया ने डीलर विनोद साहू के लाइसेंस रदद् करने की मांग किया हैं।

इसके साथ इस मसले की जानकारी होने पर इंसाफ मंच के नेता मकसूद आलम “पप्पू ख़ाँ ने आवेदन के साथ डीएम और एसडीओ सदर से मिकलकर अविलम्ब कार्रवाई करने व प्रवासी मजदूरों को राशन दिलवाने की मांग किया। मक़सूद आलम”पप्पू खा ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के लिए आवंटित अनाज में भयंकर लूट हो रहा हैं और प्रखंड प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। अगर राशन लूटने वाले पर कार्रवाई नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

दरभंगा में बाढ़ की स्थिति स्थिर , जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ निरोधक कार्य एवं बाढ़ राहत कार्य जारी

दरभंगा : दरभंगा में बाढ़ की स्थिति स्थिर रहने के साथ ही क्षैतिक्ष रूप से पानी का प्रसार तेज हो रहा है। इससे दरभंगा के सदर, हायाघाट, हनुमाननगर, केवटी सहित 11 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हो गए है। इन ग्यारह प्रखंडो के 98 बाढ़ प्रभावित पंचायतों में 44 पूर्णतया एवं 54 अंशतः प्रभावित पंचायत हैं,जिनके 250 गाँव आंशिक या पूर्ण रूप से पानी से घिरे हैं।

इस बीच जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ त्यागराजन एस.एम के निर्देश पर जिले में बाढ़ राहत कार्य तेजी से चल रहा है जिसके अंतर्गत नाव की व्यवस्था पॉलिथीन शिट्स का वितरण, सामुदायिक रसोई का संचालन, पशु चारा का वितरण, आश्रय स्थलों पर प्रभावित समूहों का ठहराव एवं राहत सामग्री वितरण की जा रही है।

जानकारी हो कि अभी तक 98 पंचायतों में 122 सामुदायिक रसोईयों का संचालन किया जा रहा है जिसमें 31043 व्यक्ति सुबह शाम भोजन कर रहे हैं। इसके अलावा प्रभावित लोगों के बीच 950 फूड पैकेट्स का वितरण भी करवाया गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए 224 निशुल्क नाम चल बाय जा रहे हैं जिनमें 38 सरकारी एवं 186 गांव शामिल हैं।

इसके आलावा बाढ़ प्रभावित 3954 परिवारों को पॉलिथीन सीट उपलब्ध कराया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से एन.डी.आर.एफ एवं एस.डी.आर.एफ की टीमों के साथ मिलकर वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार संबंधित प्रखंडों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है। तथा उन्हें भोजन, आश्रय स्थल, स्वास्थ्य जाँच संबंधी सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।

वहीं सदर प्रखंड में वरीय प्रभारी पदाधिकारी-सह-निदेशक डी.आर.डी.ए अभिषेक रंजन एवं वरीय उप समाहर्त्ता ललित राही द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर बचाव एवं राहत कार्य का जायजा लिया गया। वहीं केवटी प्रखंड के रसूलपूर गाँव सहित विभिन्न क्षेत्रों में वरीय प्रभारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार एवं वरीय उप समाहर्त्ता गौरव शंकर के नेतृत्व में मेडिकल टीम एवं एन.डी.आर.एफ की टीम के साथ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री वितरण किया गया एवं स्वास्थ्य परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

बाढ़ प्रभावित गांव में चलाया गया सामुदायिक रसोई

दरभंगा : जिला पदाधिकारी दरभंगा, डॉ. त्यागराजन एस.एम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र एवं निकटवर्ती गांव का भ्रमण के क्रम में दरभंगा सदर अंचल अंतर्गत बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सामुदायिक रसोई तत्काल प्रभाव से संचालित कराने के दिये गए आदेश के आलोक में आज प्राथमिक विद्यालय चिरमाड़ा, प्राथमिक विद्यालय महथा पोखर, मध्य विद्यालय करहटिया,मध्य विद्यालय रानीपुर, मध्य विद्यालय वसैला, प्राथमिक विद्यालय जफरा, प्राथमिक विद्यालय महुआ एवं प्राथमिक विद्यालय भलनी मैं सामुदायिक रसोई प्रारंभ कर दिया गया है।

मालूम हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए उक्त सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रखंड साधन सेवी एवं मध्यान भोजन योजना कार्यालय तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा सदर के शिक्षकों व कर्मियों को अंचलाधिकारी सदर से समन्वय स्थापित कर सुचारू रूप से सामुदायिक किचन चलाने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here