14 अगस्त: बक्सर की मुख्य खबरें

बक्सर की मुख्य ख़बरें

चाचा भतीजा को शराब के साथ पुलिस ने दबोचा

बक्सर : इटाढ़ी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात उनवास पंचायत मुख्यालय पर छापेमारी कर चाचा भतीजे को शराब के साथ रँगे हाथ दबोच लिया। संजय कुमार राय के पास से 16 पीस व दिनेश कुमार राय के पास से 55 पीस शराब की शीशी बरामद की गई। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने बताया कि संजय राय इसके पहले भी शराब के मामले  कई बार जेल जा चुका है। दोनो के विरुद्ध थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनो उनवास गांव के ही रहने वाले हैं। जिनके साथ ही दारू के नशे में कन्हैया भर को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून लागू करने के लिए पुलिस पूरी ततपरता के साथ अभियान चला रही है। किसी को भी संलिप्त पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। शराब पीना व बेचना दोनो ही कानूनन अपराध है । इसे लेकर जगह जगह जागरूकता अभियान भी चला रही है।

बक्सर से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

swatva

गड्ढ़े में डूबने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

बच्ची के शव के साथ परिजन

बक्सर: गड्ढ़े में डूब जाने के कारण सात वर्षीय बच्ची की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। घटना धनसोई थाना क्षेत्र के परसियां गांव की है। मृत गुडिय़ा कुमारी (7) अशोक राम की पुत्री थी। ग्रामीणों ने बताया वह राजपुर थाना के रघुनाथपुर गांव की निवासी थी। बीते दिनों ननिहाल में आई थी। आज शुक्रवार की सुबह खेलने के दौरान गड्ढ़े में जा गिरी। वहां पानी ज्यादा था। जिसमें डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे लेकर अस्पताल गए थे। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

ताला तोड़कर राइस मिल में चोरी

-व्यवसायी ने दी पुलिस को सूचना
बक्सर: चोरों ने गुरुवार की रात राइस मिल का ताला तोड़ बिजली के मोटर चुरा लिए। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा बाजार की है। सूचना के अनुसार जमुना राइस मिल के संचालक सुरेन्द्र साह अपना प्रतिष्ठान बंद कर अपने गांव पिपराढ़ चले गए थे। आज शुक्रवार की सुबह उनके पड़ोसी व्यवसायी विनोद कुमार साह ने मुख्य गेट का ताला खुला देखा तो उन्हें सूचना दी।

तियरा स्थित जमुना मिनी राइस मिल

वे भागे-भागे पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो 15-15 एचपी के दो मोटर गायब हैं। इसके अलावा गल्ले का ताला भी टूटा पड़ा था। पूछने पर उन्होंने बताया एक मोटर की कीमत 70 हजार से अधिक है। कितना कैश गया है। इसका अनुमान अभी वे नहीं लगा पाए हैं। अलबत्ता घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी है।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

नागपंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, नाग देवता का हुआ पूजन

-पुरानी पंरपरा के अनुसार बच्चों ने झुले का लिया आनंद

बक्सर: जिले सभी प्राचीन मंदिरों में नागपंचमी के अवसर पर भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया।सुबह से ही नाथबाबा मंदिर ,ब्रह्मपुर के बाबा ब्रह्मेश्वर मंदिर, देवढ़ियां सूर्य मंदिर,प्राचीन मंदिरो सहित अन्य जगहों पर सुबह से ही जलाभिषेक और बेलपत्र चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया।देर शाम को इन मंदिरों पर हरिकीर्तन का आयोजन भी किया गया।गांव के लोग नागदेवता (सांप)की पुजा अर्चना कर लावे दूध का प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने जगह जगह खेल कूद का आयोजन भी किया गया ।

पेड़ पर झूला झूलते गांव के बच्चे

जिसमें सफल युवकों को सम्मानित भी किया गया। आज के दिन युवाओं के लिए खास होता है । ग्रामीण परंपरा के तहत गांव के नौजवान और बच्चे कुश्ती लडते है।गांव के परंपरागत खेल कबड्डी, चीका-बसइता व उधी फानाना जैसे खेल खेलते है।विजेता टीम के बच्चों को इनाम भी दिया जाता है । इस त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।पुरानी पंरपरा के अनुसार कहीं-कहीं बच्चों ने झुले का भी आनंद लिया। कठजा गांव में बगीचे पर मनीषा कुमारी, महिमा कुमारी, अंशु कुमारी, रागनी, नेहा ,स्नेहा के अलावा अन्य बच्चों ने कजरी गीत गाते हुए  झूला झूले।

बक्सर से चन्द्रकेतु पाण्डेय की रिपोर्ट 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here