यहां बारिश के लिए 101 कन्याओं को लगाया भोग

0

नवादा : सावन बीत चला है लेकिन नवादा जिले की 40 फीसदी भूमि अब भी परती है। किसानों में हाहाकार मचा है। अब लोगों की एक मात्र आस भगवान पर ही टिकी है। इसी आस को हकीकत बनाने के लिए जिले के पकरीबरांवा प्रखंड मुख्यालय के छोटकी गुलनी गांव में ग्रामीणों ने इंद्र देवता को खुश करने हेतु 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया। इस दौरान 101 कन्याओं को भोग भी लगाया गया। उनका मानना था कि ऐसे धार्मिक आयोजन से भगवान खुश होकर बारिश करवा देंगे और खेती बच जाएगी।
ग्रामीण गोविंद महतो, सुरेश यादव, उमेश, व्यास सहित कई अन्य लोगों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में वर्षा की कमी के कारण किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। यहां तक की कई गांवों में पीने योग्य पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। खास कर छोटकी गुलनी गांव में लोग खुशहाल रहें, किसानों को अच्छी फसल की उपज हो, गांव के लोग विभिन्न रोग—व्याधियों से दूर रहें, इसके लिए बाबा सुंदर दास की कुटिया के समक्ष अखंड कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके उपरांत 101 कन्याओं को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
(रवीन्द्र नाथ भैया)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here