वेब पोर्टल के पत्रकारों का बना एसोसिएशन

0

पटना : वेब पोर्टल को पहचान दिलाने औऱ उसकी विश्वसनियता को बढ़ाने के लिए वेब जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया। गौरतलब है कि वेब पोर्टल एक नया कांसेप्ट है। नई सोच और नया कांसेप्ट के साथ वेब पोर्टल बहुत कम समय मे बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गया। लेकिन फिर भी बिहार सहित कई प्रदेशो मे इसको मान्यता नहीं दी गई है। साथ ही इसमें काम करनेवाले पत्रकारों को भी पहचान के संकट से जूझना पड़ता है।

इन सभी समस्याओं और परेशानियों को देखते हुए वेव जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आज विधिवत गठन कर दिया गया। संगठन के अध्यक्ष आनंद कौशल ने बताया कि वैसे तो बहुत सारे विषयों पर चर्चा हुई लेकिन मुख्य रूप से वेब पोर्टल के लिए आवाज़ उठानेवाली एक संगठन का निर्माण किया गया। सदस्यता अभियान की शुरआत भी आज से शुरू कर दी गई। उन्होंने बताया कि अगस्त के आखिरी सप्ताह में वेब पोर्टल का अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक कॉन्फ्रेंस पटना में आयोजित की जाएगी।

swatva

आज के कार्यक्रम में पटना, छपरा, मुंगेर और हाजीपुर से कई संपादक और संवाददाता आये हुए थे। सबने अपने अपने सुझाव रखे। सबने कहा कि ये एक बहुत अच्छी शुरुआत है। हर समय ये एहसास होता था कि यदि हमारे साथ कुछ हो जाये तो हम कहां जाएंगे। आज से हमारी बात सुनने वाला एक संगठन खड़ा हो गया। वेब जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष आनंद ने कहा कि इस संगठन के बन जाने के बाद पत्रकारों को मिलनेवाली सारी सुविधा और पहचान मिलेगी। हर समस्या का समाधन निकाला जाएगा।

इस बैठक में  नए-नए बने संगठन के अध्यक्ष आनंद कौशल के अलावे महासचिव अमित रंजन, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश अस्क, संयुक्त सचिव डॉ लीना, संयुक्त सचिव मधुप मणि पिक्कू भी मौजूद थे।

मधुकर योगेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here