विपक्ष का बिहार बंद विदेशी साजिश से प्रेरित : नित्यानंद राय

0

नवादा : भारत के गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आज नवादा में साफ कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी भारतीय से कुछ भी लेता नहीं है, बल्कि यह तो दूसरे देशों से प्रताड़ित होकर आए अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देता है। यह कानून किसी भी भारतीय के खिलाफ नहीं है इसलिए किसी को भी इस कानून से डरने की जरूरत नहीं। इस मुद्दे पर विपक्ष द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को उन्होंने विदेशी साजिश से प्रेरित बताया।

नागरिकता कानून पर भ्रम फैला रहा विपक्ष

नवादा पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने हर भारतीय को देश में कहीं भी निर्भीक होकर रहने की गारंटी देते हुए कहा कि भारत करुणा, दया, क्षमा, प्रेम और शांति वाला देश है। इसीलिए हमारे पड़ोसी देशों से प्रताडित होकर आए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नागरिकता देने के लिए पूर्व से मौजूद कानून में यह संशोधन किया गया है।

swatva

माहौल बिगाड़ने की साजिश, एक्ट से डरें नहीं

उन्होंने विरोधी दलों पर भ्रम फैलाने और पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष देश का माहौल खराब करने के लिए लोगों को बेवजह भड़का रहा है।
उन्होंने इस मामले को लेकर विरोधी दलों द्वारा बुलाए गए बंद को विदेशी साजिश से प्रेरित बताया। केंद्रीय मंत्री ने लोगो को इनके बहकावे में न आने और निर्भीकता पूर्वक प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ रहने की सलाह दी। श्री राय ने प्रधान मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उनलोगों ने पड़ोसी देशों से धर्म के आधार पर प्रताड़ना से परेशान होकर आए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here