विजय सिन्हा ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा, कहा – छोटे से कार्यकाल में कई उपलब्धियां

0

पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से विजय कुमार सिन्हा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद सदन की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई है अब सदन की कार्यवाही 2:00 बजे दोपहर से शुरू की जाएगी। इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अब सदन की जिम्मेदारी नरेंद्र नारायण यादव संभालेंगे।

इससे पहले बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके खिलाफ मानहानि का आरोप गलत है नीतीश कुमार सदन में बहुमत पेश करेंगे। सिन्हा ने कहा कि मैं आपकी भावना का सम्मान करते हुए इस्तीफा दूंगा लेकिन ऐसा सदन में नहीं हुआ है। इसे लोकतंत्र की खूबसूरती कहे या फिर बदसूरती, लेकिन नई बनी परिस्थिति के अनुसार में अपने पद से इस्तीफा देता हूं।

swatva

प्रधानमंत्री का पहली बार में बिहार विधानसभा में आना …

सिन्हा ने आगे कि अपने छोटे से कार्यकाल में कई उपलब्धियां देखी। प्रधानमंत्री का पहली बार में बिहार विधानसभा में आना और सदन को संबोधित करना काफी प्रेरणादायक रहा। मुख्यमंत्री और वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री का सदन में पूरा सहयोग मिला जो किसी से छुपा नहीं है। आम लोगों ने विधानसभा में वेबकास्टिंग के माध्यम से सदन के सभी गतिविधियों को देखा। विजय सिन्हा ने कहा कि मेरे खिलाफ जो अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, उसमें 9 में से 8 सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव नियम के मुताबिक नहीं था।

इसके आगे सिन्हा ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में हमेशा से ही यह कोशिश की थी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तालमेल बनाकर रखकर की। इस दौरान उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव से लेकर अब तक इस्तीफा नहीं देने की वजह के बारे में भी जानकारी दी।

इससे पहले खुद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विजय कुमार सिन्हा से मिलने उनके चंबल में पहुंचे जहां दोनों के बीच लंबी वार्तालाप की गई।इस दौरान नीतीश के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। हालांकि, यह मुलाकात एक समान मुलाकात बताई जा रही है क्योंकि उस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष पद पर विजय कुमार सिन्हा ही विराजमान थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here