सिवान : बिहार में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिनों- दिन बढ़ता ही जा रहा है। अपराधियों के बढ़ते प्रकोप के कारण न सिर्फ आम बल्कि खास लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं। राज्य पुलिस इन अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए तरह-तरह के तरकीब निकालते रहती है, लेकिन इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इसका असर कम ही देखने को नजर आ रहा है। इसी बीच अब बुधवार को बिहार के सिवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर भाजपा नेता की हत्या के मामले में सोशल मीडिया पर हत्या का वीडियो सामने आया है।
भाजपा नेता का नाम जनार्दन सिंह की हत्या का वीडियो सामने आया
मालूम हो कि, बुधवार को अपराधियों ने भाजपा नेता का नाम जनार्दन सिंह को गोली मार कर हत्या कर दिया। इसके साथ अब सोशल मीडिया पर जर्नादन सिंह की हत्या का वीडियो सामने आया है। इस विडियो में मरने से पहले कैमरे पर जर्नादन सिंह ने हत्यारे का नाम बताते हुए दिख रहे है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने आज हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर जो विडियो वायरल हो रही है उसमें भाजपा नेता जनार्दन सिंह द्वारा उनको गोली मारने वालें अपराधियों का नाम दिलीप सिंह और चंदन बताया है। यह वीडियो गोली लगने के बाद हॉस्पिटल ले जाते वक्त का है।
बता दें कि, भाजपा नेता जनार्दन सिंह और PDS दुकानदार को अपराधियों ने सीने में गोली मारी थी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया वहीं पटना जाते समय अमनौर के पास जर्नादन ने दम तोड़ दिया था।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सिवान के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह रोज की ही तरह पीडीएस दुकानदार सह भाजपा नेता अपने ही घर के दरवाजे पर थे उसी वक्त दो बाइक सवार अपराधी अचानक आये और उनको सीने में गोली मार दी। अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारने के बाद गांव में फायरिंग करते हुए भाग गए थे।