बेपटरी हुई न्यू फरक्का एक्स. 7 की मौत, 30 से अधिक घायल

0

पटना : आज तड़के लगभग 6.5 बजे रायबरेली के समीप हरचंदपुर स्टेशन के पास न्यू फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। ट्रेन पश्चिम बंगाल में मालदा से पटना होते हुए दिल्ली की ओर जा रही थी। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हो गए। मृतकों में 5 लोग बिहार के हैं। एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी है। उत्तरी रेलवे के डिवीजनल मैनेजर सतीश कुमार ने कहा कि न्यू फरक्का एक्सप्रेस के आठ कोच पटरी से उतर गए। अभी भी कुछ यात्री इन कोचों में फंसे हुए हैं। उनके लिए राहत जारी है। घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया है। शेष यात्रियों को लखनऊ भेजा जा रहा है। वहां से उन्हें एक विशेष ट्रेन द्वारा दिल्ली भेजा जाएगा। रेल मंत्री पियुष गोयल ने दुर्घटना की जांच का आदेश दिया है।

इसबीच प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इस हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए संवेदन प्रकट की।

swatva

केंद्र और बिहार—यूपी की राज्य सरकारों ने प्रभावितों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।
योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने मरने वालों के परिवारों के लिए 2 लाख मुआवजा और गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 की राशि का ऐलान किया है। रेल मंत्री पियूष गोयल ने मृतकों के परिजनो को 5 लाख, घायलों को 1 लाख व मामूली रूप से चोटिल लोगों के लिए 50 हज़ार रु की सहायता राशि की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here