वैशाली में 16 लोगों पर एसिड अटैक, छेड़खानी का किया था विरोध

0

हाजीपुर : वैशाली थाने के दाउदनगर गांव में छेड़खानी का विरोध करने के बाद हुए विवाद में दबंगों ने पीड़ित पक्ष के 16 लोगों पर तेजाब से हमला कर दिया। एसिड अटैक में झुलसे लोगों को आनन-फानन में वैशाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से सभी को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल 16 लोगों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जाती है। घायलों में रूपा कुमारी, जयप्रकाश सिंह, चंद्रकला देवी, रविन्द्र भगत, देवेंद्र भगत, गुड़िया देवी, मनोज भगत, अनिल भगत, नवल किशोर सिंह, पिंटू भगत, अर्जुन कुमार, रौशन कुमार, महेश साह, रामानंद भगत सहित 16 लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला, गांव में तनाव

घटना के संबंध में बताया जा है कि पीड़ित पक्ष की एक लड़की के साथ दो दिन पहले गांव में छेड़खानी हुई जिसके बाद गांव में तनाव कायम हो गया। आज बुधवार की सुबह दाउदनगर गांव के ही नंदा भगत का बेटा चाय की दुकान से लौट रहा था। उसके साथ गांव के बालेन्द्र शर्मा, और लखिन्द्र शर्मा के परिजनों ने मारपीट की। पीटा गया युवक भी पीड़ित पक्ष का है। उसके बाद बात बढ़ गई और दोनो ओर से मारपीट होने लगी। इसी दौरान बालेन्द्र शर्मा और लखिन्द्र शर्मा पक्ष के लोगों ने तेजाब से हमला कर दिया जिससे दूसरे पक्ष के 16 लोग जख्मी हो गए। मारपीट में हमलावरों के पक्ष के भी पांच लोग जख्मी हुए हैं।

swatva

सदर एसडीओ ने सदर अस्पताल में लिया हाल

इधर सदर एसडीओपी राघव दयाल सदर अस्पताल पहुंचे और तेजाब से जख्मी लोगों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि छेड़खानी को लेकर यह घटना नहीं हुई है, बल्कि बच्चों के बीच दो दिन पहले हुए विवाद में यह घटना हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here