जिस जज ने लालू को सुनाई थी सजा, उसने 59 की उम्र में किया विवाह

0

रांची: चार घोटाले में झारखंड के जिस जज ने राजद सुप्रीमो लालू यादव को सुनाई थी सजा, उसने अब रिटायरमेंट से ठीक एक साल पहले 59 की उम्र में अपने से 9 साल छोटी एक वकील से शादी रचा ली है। गोड्डा मे जज शिवपाल सिंह ने वहां की 50 वर्षीया वकील नूतन तिवारी से शादी रचाई है।

गोड्डा में पदस्थापित हैं जज शिवपाल सिंह

गोड्डा में दोनों के प्रेस प्रंसग की खूब चर्चा हो रही है। नूतन तिवारी भाजपा से भी जुड़ी रही हैं और वे एक तेजतर्रार नेता भी कही जाती हैं। जानकारी के अनुसार जज साहब की पत्नी का लगभग दो दशक पहले निधन हो गया था। जबकि वकील नूतन के पति की भी कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। यह भी जानकारी मिली है कि दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से शादी की है।

swatva

जज साहब से 9 वर्ष छोटी हैं वकील दुल्हन

बताया जाता है कि पहली पत्नी से जज शिवपाल सिंह के दो बेटे हैं जबकि नूतन का भी एक बेटा है। जज शिवपाल सिंह लगभग तीन साल से गोड्डा में जज की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। दोनों के बीच प्यार कब शुरू हुआ इसका पता वहां के वकीलों और अन्य करीबी लोगों को भी नहीं है। लेकिन स्थानीय वकीलों ने इस गठबंधन पर खुशी का इजहार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here