आज के जनता दरबार से मुख्यमंत्री को जमीनी हकीकत की जानकारी मिल गई होगी- राजद

0

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि आज के जनता दरबार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य की जमीनी हकीकत की जानकारी मिल गई होगी कि किस कदर बिहार में भ्रष्टाचार और लूट-खसोट मचा हुआ है और जनता कैसे अफसरशाही से त्रस्त और परेशान है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि यह तो मात्र बानगी है स्थिती तो इससे भी ज्यादा भयावह है। मुख्यमंत्री जी को उनके द्वारा किये गए पूर्व के जनता दरवारों की भी समीक्षा करनी चाहिए कि उनके द्वारा दिये गए आदेशों और निर्देशों पर कितना अमल हुआ था। पिछले जनता दरवारों मे उनके द्वारा दिए गए अधिकांश आदेश और निर्देश आज भी बंद फाईलों में धूल फांक रहा है। इसीलिए मुख्यमंत्री के जनता दरबारों मे आने वाले फरीयादियों की संख्या धीरे-धीरे काफी कम हो गई थी। फलतः जनता दरवार को बंद कर दिया गया था ।

swatva

राजद प्रवक्ता ने कहा कि यदि वास्तव में मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्यायों से रू-ब-रू होना चाहते हैं तो उन्हें रेड-कार्पेट और दरबारी संस्कृति छोड़कर लालू प्रसाद जी की तरह सीधे जनता के बीच जाकर उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना होगा।

विदित हो कि सीएम नीतीश सोमवार को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान सीएम के सामने लगातार कई केस आए, जिसमें लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में गड़बड़ी देखी गई। मुख्यमंत्री अपने एक अधिकारी को इसके बारे में समझा ही रहे थे कि एक और मामला इसी से जुड़ा हुआ सामने आ गया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर फटकार लगाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here