तबादला व रिम्स निदेशक का इस्तीफा नामंजूरी को ले झारखंड महागठबंधन में खटपट शुरू

0

रांची: कोरोना संकट के बीच झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के दबाव के कारण राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. डीके सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका इस्तीफा नामंजूर करते हुए उन्हें अपने पद पर काम करने का आदेश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री का कहना है कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न संकट के इस घड़ी में उनकी सेवा आवश्यक है। लेकिन, मुख्यमंत्री के इस आदेश के बाद झारखंड में महागठबंधन के बीच खटपट शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री आहत हैं।

swatva

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों थोक भाव से आईएएस व आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस तबादले में महागठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस के नेताओं की नहीं चली। जब इसपर बात हुई तो सोरेन ने स्पष्ट कह दिया कि गृह विभाग उनके पास है अतः इस मामले में कोई भी बात नहीं हो सकती है।

बदला नहीं ले पाई कांग्रेस

सीएम सोरेन के इस जवाब के बाद कांग्रेस के स्वास्थ्य मंत्री ने अपने तरीके से रिम्स के निदेशक को निबटाने का प्रयास किया। कांग्रेस के पास स्वास्थ्य विभाग है। स्वास्थ्य मंत्री के निर्णय को लोकहित के नाम पर हेमंत सोरेन ने बदल दिया। इसके बाद से महागठबंधन में तनातनी शुरू हो गया है। बड़े स्तर पर अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर सरकार में शामिल कांग्रेस जेएमएम पर पूरी तरह हमलावर थी। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस इतनी गंभीर थी कि उसने हाई लेवल मीटिंग भी कर ली।

बहरहाल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. डीके सिंह अभी अपने पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से वर्तमान परिस्थिति में उनकी जरूरत का हवाला देते हुए उन्हें वर्तमान पद पर बने रहने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। डॉ. डीके सिंह को पद पर बने रहने का निर्णय स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही कांग्रेस पार्टी के लिए भी बड़ा झटका है।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना के वर्तमान संकट को देखते हुए अभी डॉ. डीके सिंह के रिम्स निदेशक के पद पर बने रहने तथा इसके लिए केंद्र को अनुरोध भेजने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उन्होंने फिलहाल रिम्स के निदेशक पद पर ही काम करने दिया जाए। डॉ. डीके सिंह का चयन एम्स, भठिंडा में कार्यकारी निदेशक के पद पर हुआ है। डॉ. सिंह ने वहां योगदान करने के लिए झारखंड सरकार से विरमित करने का अनुरोध किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here