ताजा चार सर्वेक्षणों में NDA को बहुमत, जानें कितनी सीटें आयेंगी?

0

नयी दिल्ली/पटना : 2019 के लोकसभा चुनाव का पहला चरण बस शुरू होने वाला है। पहले चरण से ठीक पहले सामने आए चार चुनावी सर्वेक्षणों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता प्रतीत हो रहा है। भिन्न—भिन्न एजेंसियों द्वारा अपने—अपने तरीके से किये गए चुनावी सर्वे में जो औसत नतीजे मिले हैं उनके अनुसार नरेंद्र मोदी की सत्तारूढ़ एनडीए सरकार इस बार भी बहुमत हासिल कर लेगी।

किस एजेंसी का क्या रहा नतीजा

एजेंसी का नाम NDA UPA अन्य पार्टियां
C-Voter 267 142 134
इंडिया टीवी-CNX 275 147 121
CSDS-लोकनीति 263-283 (273) 115-135(125) 130-160 (145)
टाइम्स नाउ-VMR 279 149 115
पोल ऑफ पोल्स 273 141 129

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आम जनता का सरोकार इस बार राष्ट्रीय सुरक्षा से ज्यादा है। ओपिनियन पोल के मुताबिक भाजपा गठबंधन 543 सीटों में से 273 सीटें जीत सकता है। यह सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत से एक ज्यादा है।

swatva

अनुमान अलग, मगर नतीजे एक

सीवोटर का पोल सबसे कसा हुआ था जिसने सत्तारूढ़ एनडीए को 267 सीटें मिलने की संभावना जताई है। जबकि टाइम्स नाउ-VMR ने अपने सर्वेक्षण में एनडीए को सबसे ज्यादा 279 सीटें मिलने की संभावना जताई है। उधर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सीटें औसत रूप से 141 रहने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here