स्वच्छ भारत, स्वच्छ गया, हम सबका सपना : डा. प्रेम कुमार

0

गया : प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत गया में कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने शहर के स्लम एरिया में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उनके साथ हजारों लोगों ने शहर की सड़कों पर घूम-घूमकर झाड़ू लगाया गया और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान किया जा रहा है। यह अभियान शहर की स्लम बस्ती एवं शहर के घाटों पर चलाया गया है जहां व्यापक रूप से सफाई की गई है। इनके साथ गया जिलाअध्यक्ष धनराज शर्मा, उपाध्यक्ष वर्मा,कंचन सिन्हा, आइटी सेल संयोजक कमल जी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शोभा सिन्हा,वार्ड अध्यक्ष आदि कार्यकर्ता उपिस्थत थे

सांसद ने गया को स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने की दिशा में आज बोधगया में श्रम दान करते हुए गया सांसद हरी मांझी ने गांधी चौक पर सफाई अभियान चलाया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि “क्या किसी ने कल्पना की थी कि 4 वर्षों में 450 से ज्यादा जिले खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे? क्या किसी ने कल्पना की थी कि 4 वर्षों में 20 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे? यह भारत और भारतवासियों की ताकत है”। उन्होंने आगे कहा कि हमें स्वच्छता को अपना स्वभाव बनाते हुए भारत को स्वच्छ राष्ट्र बनाने को संकल्पित होना होगा।

swatva

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

गया जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा महात्मा गांधी की 149वीं जयंती एवं स्वच्छ भारत मिशन की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर जिलाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता समिति के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड मानपुर एवं नगर के सभी पंचायतों से आए मुखियागण, स्थानीय स्वच्छाग्रह एवं जीविका दीदियों की उपस्थिति में दिल्ली से दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। प्रसारण के पश्चात जिलापदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा संयुक्त रुप से प्रतिभागियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के दौरान आयोजित की जाने वाली अन्य गतिविधियों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात उप विकास आयुक्त एवं निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, गया के नेतृत्व में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण स्वच्छ ग्रहियों एवं जीविका दीदियों की रैली निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए वैतरणी मानसरोवर तक गई एवं वहीं पर सभी लोगों के द्वारा स्वच्छता हेतु सामूहिक श्रमदान दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here