सन्नी के परिजनों से मिले मंत्री नंदकिशोर यादव, कहा दोषियों कोे मिलेगी सजा

0
सन्नी गुप्ता के घर पर परिजनों से मिलते मंत्री नंदकिशोर यादव

पटना सिटी : भाजपा कार्यकर्ता सन्नी गुप्ता की हत्या के एक सप्ताह बाद बुधवार को पथ निर्माण मंत्री एवं पटना सिटी के विधायक नंदकिशोर यादव सन्नी के घर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की। सन्नी गुप्ता के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर नंदकिशोर यादव ने उन्हें सांत्वना दी और कहा कि सन्नी भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता थे। सन्नी के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और कनून में प्रावधान के अनुसार, सजा मिलेगी।

करीब दो महीने से देश में व्याप्त लॉकडाउन हटने के बाद बुधवार को यादव पहली बार घर से निकले। आवास से निकलकर यादव सीधे नून का चौराहा स्थित सन्नी के घर गए। मंत्री के साथ पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता भी थे। गौरतलब हो कि विगत सप्ताह बदमाशों ने गोली मारकर सन्नी गुप्ता की हत्या कर दी थी।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here