सोलर लाईट के 5 लाख गबन करने में पूर्व मुखिया बंदी

0

नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत माखर पंचायत के पूर्व मुखिया रोहण चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एएसआई एन के सिंह ने बताया कि मुखिया कई वर्षों से फरार चल रहा था। उस पर अपने कार्यकाल के दौरान सोलर लाईट लगाने के लिए मिली 5 लाख की राशि का घोटाला करने का आरोप है।
इससे पूर्व मुखिया के खिलाफ लगे आरोप की समाहर्ता द्वारा जांच करायी गयी थी। इसमें मामले को सत्य पाया गया और बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश निर्गत किया गया था। उक्त मामले में एक अन्य पूर्व मुखिया उस्मान अलि को काफी पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। सोलर लाईट राशि का गवन का यह मामला जब से उजागर हुआ है, इस पंचायत के कई पूर्व मुखियाओं मे हडकंप मच गया है।
बता दें कि सात निश्चय योजना के तहत सोलर लाइट लगाने की इस राशि के गबन के मामले में अब भी इसी पंचायत क्षेत्र की मुखिया शाहिमा खातुन भी फरार चल रही हैं। वह पूर्व मुखिया उस्मान अली की पत्नी हैं। फिलहाल उप मुखिया को प्रभार सौंपा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here