सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही बुलेट वाली दुल्हनिया

0

गया : आजकल सोशल मीडिया पर एक शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह है की एक लड़की चश्मा लगाए बुलेट पर सवार होकर मंडप में पहुंचती है। जिसके बाद दूल्हा मंडप के बाहर आता है तो देखता है दुल्हन बुलेट पर सवार होकर आयी है। जिसके बाद दूल्हा खुद आकर दुल्हन को अपने साथ लेकर मंच पर चढ़ता है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाने की कोशिश करते हैं। दुल्हन को जहां उसके भाई गोद में उठाते हैं वहीं दूल्हे को उसके दोस्त संभालते हैं। भाइयों की मदद से दुल्हन उछलती है और वर के गले में माला डालती है। उसके बाद दोस्त दुल्हे को उछालते हैं और वह वधू के गले में माला डालता है।

 3 मार्च को गया में हुई अनोखी शादी

Image result for bihar bullet girl maarigeजानकारों की माने तो यह घटना 3 मार्च की है। जब बोधगया के टेकुना फार्म से रामपुर थाना के चिरैयाटांड़ के लिए बारात आई थी। उस दौरान दूल्हा रथ पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा। जयमाला की तैयारी हो रही थी। दूल्हा जयमाला के लिए मंच पर पहुंच गया। दुल्हन के आने का इंतजार दूल्हे के साथ-साथ पूरी बारात कर रही थी। इतने में बुलेट पर सवार दुल्हन की एंट्री हुई। दुल्हन को बुलेट पर सवार देख बाराती और अन्य लोग चौंक गए।

swatva

लड़की का नाम निक्की राज बताया जा रहा है जो रामपुर के चिरैयाटांड़ निवासी राजेश कुमार की छोटी बेटी है।इसकी शादी बोधगया थाना के टेकुना फार्म के रहने वाले सुदर्शन कुमार के इकलौते बेटे नीतीश कुमार के साथ शादी तय हुई थी। 27 फरवरी को तिलक था। पुरे देश में इस तरह की अनोखी शादी चर्चा हर तरफ हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here