सोशल मीडिया पर ग्रुप बना गरीब व असहायों की मदद के लिए सामने आए युवा

0

सोनपुर : कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद उत्पन्न हुए हालात से निपटने के लिए सोनपुर अनुमंडल के सैकड़ो युवक गरीबों व असहायों की मदद के लिए सामने आए है। इन युवकों ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर लोगों के बीच खाद्य सामग्री मुहैया करा रहे हैं। इस विषम परिस्थिति में गरीब असहाय लोगों का निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। “गरीब रक्षक आर्मी” के नाम से बनाए गए इस ग्रुप के सदस्य कहते हैं कि इस विषम संकट में जिन गरीब असहाय लोगों का राशनकार्ड भी नहीं है और वे दैनिक मजदूरी पर निर्भर थे उनके लिए भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

ग्रुप के सदस्य समाज के सक्षम लोगों से चंदा इकट्ठा कर इस नेक कार्य को कर रहे हैं। इन्हें किसी राजनीति पार्टी से दूर-दूर तक तालुकात नहीं है। इस तरह हर मोहल्ले के लोग अपने मोहल्ले के ग्रुप बनाएं और ऐसे गरीब और मजदूरों की जानकारी जुटाएं जिनके पास काम नहीं है। सोनपुर से दिघवारा तक के विभिन्न पंचायतों, वार्डों में जाकर अपने टीम के माध्यम से गरीब असहाय लोगों के बीच भोजन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें प्रमुख रूप से चावल, आलू, दाल, सत्तू, नमक आदि दिया जा रहा है।

swatva

दिघवारा जाने के क्रम में गरीब रक्षक दल के सदस्यों ने कोडरमा, कोलकाता, आरा से विभिन्न जगहों पर जा रहे लोगों को सत्तू और पानी उपलब्ध कराया।
सेवा देने वाले सदस्यों में प्रमुख रूप से प्रभात रंजन, यशवंत कुमार, घनश्याम तिवारी, जयन्त कुमार सिंह,आशुतोष कुमार रितेश, निशान्त गौतम, शुभम सत्यार्थी, अमन कुमार, शुभम तिवारी, आकास कुमार, संजय सिंह, बाला काली, सोनु सिंह, अनुराग सिंह आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here