सोशल मीडिया को सशक्त करने के लिए बिहार भाजपा ने मनन कृष्णा को दी जिम्मेदारी

0

पटना : विधानसभा चुनावों की आहट के बीच आज शुक्रवार को बिहार भाजपा ने अपनी नई राज्य कार्यकारिणी का गठन कर दिया। नई टीम में संजय जायसवाल ने एक बार फिर मनन कृष्णा को सोशल मीडिया/ IT प्रदेश संयोजक तथा मुकुल सिंह को सोशल मीडिया/ IT मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है।

ज्ञात हो कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कुछ समय पहले कहा था कि पार्टी को सोशल मीडिया के माध्यम से हर नीति को आम लोगों तक पहुंचना है। इसी को लेकर अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कहा था कि यथाशीघ्र सभी सोशल मीडिया से जुड़े।

swatva

वर्तमान स्थिति के अनुसार भाजपा का मुकाबला राजद से है। ऐसे में पार्टी के नीति को सोशल मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने के लिए एक कुशल, प्रोफेसनल तथा आईटी सेक्टर का अनुभवी कार्यकर्ता की आवश्यकता थी। पार्टी के द्वारा निर्धारित मापदंड पर खड़े उतरने वाले मनन कृष्णा को सोशल मीडिया/ IT का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।

मार्केटिंग से एमबीए करने वाले मनन कृष्णा विगत 10 वर्षों से पॉलिटिकल मार्केटिंग का काम देख रहे हैं। अलग-अलग राज्यों के कई बड़े नेताओं के लिए सोशल मीडिया का काम इनके निर्देशन में हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम करने वाले मनन कृष्णा के पास 8 चुनावों का अनुभव है।

सोशल मीडिया/ IT के प्रदेश संयोजक बनने के बाद मनन कृष्णा ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के अपेक्षा पर खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here