सिवान में छात्रा की गला रेत हत्या

0

सिवान : हुसैनगंज थाना अंतर्गत माहपुर खाजरौनी गाँव में एक इंटर की छात्रा की नृशंस गला रेत हत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा अपने नाना के यहां रविवार को ही कोलकता से परीक्षा देने के लिए आयी थी। घटना बीती रात शुक्रवार की है।

छात्रा के नाना राम लखन पंडित बताते है कि छात्रा रंजना कुमारी रविवार को अपनी बहन पूनम व पिता के साथ कोलकता से आयी थी। वह घटना की (शुक्रवार की रात) रात मकान के दूसरे मंजिल पर सोफ़े पर सोयी हुई थी। पर जब उनकी बहू रात दो बजे जगी और देखी तो वह सोफ़े पर नहीं थी। इसकी सूचना उसने परिवार के अन्य सदस्यों को दी जिसके बाद लड़की की खोजबीन शुरू हुई।

swatva

जब घर के बाहर गली में देखा गया तो वहां उसकी लाश खून से लतपत पड़ी हुई थी। उसका सिर उसके शरीर से अलग था। छात्रा पंचरुखी थाने के सुपौली गाँव की रहने वाली थी। इस घटना की खबर मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी मौके पर पहुँच मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालाँकि हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस इस मामले में प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की शंका जाता रही है। पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बताया कि पुलिस इस घटना के संबंध में अन्य बिंदुओ पर भी जाँच कर रही है, इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से जाँच के लिए टीम भी बुलाई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here