सिवान में वैद्य के घर भीषण डाका, 20 लाख का माल ले गए

0

सिवान : सिवान के महादेव ओपी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मालवीय नगर में शुक्रबार की मध्य रात्रि प्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक वैद्य बिरेन्द्र उपाध्याय के घर डकैतों ने भीषण डाका डाला। डकैतों ने ऐसी तरकीब अपनाई जिसमें घर की सभी कीमती वस्तुओं की लूट के बाद वे आराम से फरार हो गए और पास—पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लगी।बताया जाता है कि वैद्य बिरेन्द्र उपाध्याय के जिस मकान में पूरा परिवार रहता है, उस मकान के सटे घर में वैद्य जी की डिस्पेंसरी है, जहाँ रोगियों का आनाजाना रहता है।डिस्पेन्सरी से भी मकान के भीतर जाने का दरवाजा है।

आक्रोशित लोगों ने किया मालवीय चौक को जाम

डकैतों ने शुक्रबार की मध्य रात्रि लगभग 12.30 बजे डिस्पेंसरी की शटर का तला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर लिया। इसके बाद उन्होंने सोये हुए परिजनों को किसी नशीले रसायन का स्प्रे कर बेहोश कर दिया। परिवार के जिन सदस्यों ने डकैतों का विरोध किया, उन्हें थप्पड़़ मारकर और रसायन का स्प्रे कर बेहोश कर दिया गया।
इसके बाद डकैतों ने घर में रखे सभी आभूषण, कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स समान, मोबाइल, बर्तन और नगदी समेत लगभग 20 लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। सुबह होने पर जब परिजनों को जानकारी हुई कि उसके घर में डकैती हुई है और सब कुछ लुट गया है, तब पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी होते ही वैद्य जी के यहां भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर अकर्मण्यता का आरोप लगाते हुए मालवीय चौक को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के बाद महादेवा ओपी पुलिस चिकित्सक के घर पहुँची और मामले की जाँच में जुट गई। बगल के कोचिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में डकैतों को लूट का सामान ढोते देखा गया। अंदेशा है कि डकैत चारपहिया वाहन से आये होंगे क्योंकि लूट का बड़ा सामान ढोने के लिए वाहन की जरूरत पड़ी होगी। यह जांच का विषय है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है।
अवधेश शर्मा

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here