सिवान में बस पलटने से 6 की मौत, घायलों में 8 की हालत गंभीर

0

सिवान : सिवान जिलांतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आज सोमवार को एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गयी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में 8 की हालत गंभीर बताई जाती है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। बस गोपालगंज से सिवान जा रही थी। मुफ़स्सिल पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मृतकों और घायलों को बस से बाहर निकला गया। चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य की मौत सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई। दुर्घटनास्थल पर एसपी सीवान ने पहुंचकर सभी घायलों को सदर हॉस्पिटल भिजवाया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए चार घायलों को पटना रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यात्रियों को लेकर सिवान जा रही बस अमलौरी बीएड कॉलेज के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गई। हादसे के वक्त बस खचाखच भरी हुई थी और उसकी रफ्तार काफी तेज थी। सिवान मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि तेज गति से जा रही बस का अगला टायर अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इससे चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से आठ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिलाधिकारी ने भी सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज आदि की व्यवस्था का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया। अभी तक किसी भी मृतक की पहचान नहीं हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

swatva

अवधेश शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here