शेखपुरा में विसर्जन जुलूस पर हमला, जदयू नेता की हत्या

0

शेखपुरा : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले जुलूस में शामिल जदयू के अरियरी प्रखंड अध्यक्ष की एक पक्ष के लोगों ने सिर में गोली मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार की देर रात को तब हुई जब सनैया गांव से निकले जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने विरोध किया और कहा कि डीजे बंद कर जुलूस निकालें। इसपर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमित विश्वास उर्फ नंदकिशोर कुशवाहा को किसी ने गोली मार दी।

दो की हालत गंभीर, पटना रेफर

आज रविवार को सुबह जैसे ही घटना इलाके में फैली लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह बड़ी संख्या में जुटे आक्रोशितों ने शेखपुरा में पटेल चौक को जाम कर आगजनी शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के बाजार को बंद करा दिया गया। प्रशासन और पुलिस के विरोध में जमकर नारेबाजी होने की सूचना है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

swatva

पांच को पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना में मिन्टु महतो, शुभम कुमार, असलम, आशिक इत्यादि घायल हुए हैं। इसमें गंभीर रूप से जख्मी मंटू महतो और असलम को पटना रेफर किया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। जबकि आशिक सहित पांच युवकों को इस मामले में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आक्रोशित लोगों के द्वारा कई जगहों पर कुछ लोगों की पिटाई भी की गई है। मृतक जदयू नेता के गांव सनैया में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहां भी पुलिस की टुकड़ी कैंप कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here