सावधान! यहां बिछा है डाकू हसीना का जाल

0

सुगौली, पूर्वी चंपारण : पुलिस ने डाकू हसीना को उसके पांच गुर्गों समेत दबोचने में सफलता हासिल की है। मुजफ्फरपुर के रेल एसपी से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए रक्सौल व सुगौली रेल पुलिस की टीम ने बुधवार को पांच अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों में दो लड़कियां भी शामिल हैं। गिरोह में शामिल एक लड़की के साथ दो अन्य युवकों और उनकी बोलेरो बीआर 05 पी 3570  सहित कुल पांच अपराधियों को पुलिस ने पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाने के जौकटिया गांव से गिरफ्तार किया।

हुस्न के जाल में फंसा कर लूटपाट

मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व लुटेरा गिरोह की सदस्य रामगढ़वा थाना क्षेत्र की युवती सोमा कुमारी (काल्पनिक नाम ) ने स्टेशन परिसर में सुगौली सिसवनिया के दो लड़कों निजामुद्दीन और कृष्णा महतो को अपना शिकार बनाया। वह दोनों को बहला-फुसला कर स्टेशन से अलग ले गई जहां पूर्व से उसके गिरोह के दो साथी आबिद अंसारी और मेराज शेख मौजूद थे। सभी एक गाड़ी से एक अनजान जगह गए, जहां लड़की सहित उसके साथियों ने कृष्णा और निजामुद्दीन को बुरी तरह पीटा तथा रूपये और माल—असवाब लूट कर चलते बने।

swatva

युवती समेत पांच गुर्गे दबोचे गए

इस बीच मंगलवार को वही लड़की फिर से स्टेशन पर नजर आयी जिसे देख पीड़ितों ने रेल पुलिस को सुचना दी। रेल पुलिस ने लड़की को पकड़ उसकी निशानदेही पर आबिद और मेराज को जौकटिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार युवती ग्रुप के साथ लोगों को फंसाकर लूटपाट करती है। वह मझौलिया थाना क्षेत्र में भी वांटेड बतायी गई है। पुलिस इस गैंग के धरे गए लोगों से पूछताछ कर रही है जिसमें कुछ और चौंकाने वाले खुलासे की सम्भावना है। उधर छापेमारी कर आरोपितों को लेकर आ रही पुलिस टीम की बोलेरो महम्मदी गांव के निकट पलट गई। जिसमें सुगौली रेल थानाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय, कान्स्टेबल पंकज कुमार मण्डल सहित तीन  लोग घायल हो गए। घायलों में कान्स्टेबल को कंधे और हाथ-पैर में गंभीर चोट आयी है। स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया है।

क्या कहते हैं रेल एसपी संजय सिंह

संजय कुमार सिंह (रेल एसपी  मुजफ्फरपुर ) गिरफ्तार लोग और लड़की का एक ग्रुप स्टेशन क्षेत्र में रहता है। लड़की अपने हुस्न के जाल में फंसाने के बाद लोगों को बहला-फुसला कर अपने ग्रुप तक ले जाती है। फिर आसानी से वे शिकार से मारपीट कर लूट लेते हैं। गिरोह में और लोगों के शामिल होने की सम्भावना हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित निजामुदीन द्वारा आबिद हुसैन, मेराज शेख और फ्रॉड युवती सहित अन्य पर धोखाधड़ी, मारपीट, रंगदारी और लूटपाट का मामला रेल थाने में दर्ज कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here