सरकार ने मांगें मानी, आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त

0

छपरा : बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ तथा आशा संयुक्त मंच के बैनर तले जारी हड़ताल आज 38वें दिन समाप्त हो गई। आशा कार्यकर्ताओं की 12 सूत्री मांगों को राज्य सरकार द्वारा मानते हुए उन्हें 1000 की फैसिलिटी सेवा देने का सरकार ने निर्णय लिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिए जाने के बाद हड़तालरत आशा बहनों में खुशी की लहर दौड़ गई। राज्य के सभी जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर खुशी का इजहार किया और वे अपने कार्य पर आज से लौट आईं हैं। छपरा में आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल समाप्त कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को धन्यवाद देते हुए एक—दूसरे को अबीर लगाई और सरकार के लिए जिंदाबाद के नारे लगाए। शहर के नगर पालिका मैदान से एक रैली भी उन्होंने निकाली जो सदर अस्पताल परिसर में समाप्त हुई। इस अवसर पर जिले की सभी आशा कार्यकर्ता मौजूद रही। साथ ही राज्य व जिले की नेत्री कांति सिंह, संजय श्रीवास्तव सहित मीनू, संगीता देवी, मन मन देवी समेत कई आशा बहनें मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here