सारण से राजीव प्रताप रूडी ने किया नामांकन, सुशील मोदी रहे मौजूद

0

सारण : सारण लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार व भारत सरकार के पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने आज गाजे—बाजे के साथ समाहरणालय पहुंचकर नामांकन पर्चा दाखिल किया। सारण संसदीय सीट से नामांकन के लिए श्री रूडी आज समर्थकों के साथ गांधी चौक से खुली जीप में निकले तथा नगरपालिका चौक पर उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान श्री रूडी के साथ प्रांत और जिले के हजारों कार्यकर्ता तथा एनडीए के नेतागण मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह, तारकेश्वर सिंह, कामेश्वर सिंह, जनक सिंह, ज्ञानचंद मांझी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इस मौके पर हजारों सक्रिय सदस्य भी मौजूद थे। वहीं इस अभियान में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष, अनूप सिंह आदि ने सलेमपुर चौराहे के समीप अपने भावी सांसद का स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here