संत कुटीर आश्रम की साध्वी के साथ चार ने किया सामूहिक दुष्कर्म  

0

नवादा : नवादा की धरती एक बार फिर शर्मशार हुई है। गोविंदपुर संत कुटीर आश्रम की एक साध्वी के साथ शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फुलचोढ़ गांव के पास रविवार को सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। यह सनसनीखेज वारदात 27 अक्टूबर क़ो दीपावली की रात जिला के अरियरी थाना क्षेत्र के फूलचोढ़ गांव के पास हुई। साध्वी ने शेखपुरा महिला थाना में चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता सुवती साध्वी है। वह पिछले लगभग 8 वर्षों से नवादा के गोविंदपुर स्थित एक आश्रम में अन्य साध्वियों के साथ रहती है। बताया जाता है कि उक्त आश्रम में पुरुष सदस्य भी रहते हैं औऱ आरोपित जीवन पटेल भी इसी आश्रम में रहता था।

swatva

दो साल पहले 2017 में आश्रम में चोरी की घटना हुई थी औऱ वह चोरी का आरोप जीवन पर हीं लगा था। उस घटना के बाद उसे आश्रम से निकाल दिया गया था।

शेखपुरा महिला थाना अध्यक्ष यशोदा देवी के मुताबिक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों में से दो उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव के रहने वाले हैं औऱ पीड़िता भी उसी गांव की रहने वाली है। महिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता पड़ोसी नवादा जिले के पर्यटक स्थल ककोलत में अपने सहयोगियों के साथ एक आश्रम में रह रही थी।

पीड़ित साध्वी ने आरोप लगाया है कि उनके गांव के दो लोग अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ रविवार को उनके आश्रम पहुंचे और उनकी मां के बीमार होने की सूचना दी।

यशोदा ने बताया कि चारों आरोपियों ने एक निजी वाहन से साध्वी को उनके घर ले जाने के क्रम में शेखपुरा जिले के अरियरी थाना अंतर्गत फुलचोड गांव के पास ले गया औऱ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें 12 दिसंबर 2017 में भी इसी आश्रम के तीन सेवादारों ने पिस्टल की नोंक पर गोविंदपुर थानाक्षेत्र में संचालित संत कुटीर आश्रम में साध्वियों के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद गोविंदपुर के हीं रहने वाली दो साध्वी आश्रम छोड़कर अपने घर चली आयी थी। जिसके बाद उन्हें बुलाकर 4 जनवरी क़ो गोविंदपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया था,  तब जाकर 10 जनवरी क़ो पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया औऱ फिर 11 जनवरी क़ो उसे कोर्ट में ले जाकर बयान दर्ज कराया गया।

बता दें कि यह आश्रम शुरुआती समय से हीं विवादों के घेरे में रहा है। कभी चोरी तो कभी सामूहिक दुष्कर्म के कारण नवादा की धरती क़ो शर्मशार करता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here