भगवामय हुए RCP, जल्द ही BJP में होंगे शामिल!

0

पटना : बिहार में तेजी से बदल रही राजनीतिक घटनाक्रम के बीच अब एक और बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है।दरअसल, पिछले दिनों अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद जदयू के प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दिए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

जानकारी हो कि, नीतीश कुमार के काफी भरोसेमंद कहे जाने वाले उनके ही इलाके और समाज से आने वाले आरसीपी सिंह पर नीतीश कुमार को भरोसा नहीं रहा, जिसके कारण पार्टी के तरफ से उनके ऊपर कई तरह के आरोप भी लगाए गए और उनको इस बार राज्यसभा का टिकट भी नहीं दिया गया, जिसके बाद उनका मंत्री पद भी चला गया और इसके कुछ दिनों के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से लगाए आरोपों के बीच आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना लगातार बन रही है।

swatva

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरसीपी का किया गर्मजोशी से स्वागत

इसका एक ताजा उदाहरण मंगलवार को उस समय दिखा जब आरसीपी सिंह नालंदा जिले के सिलाव गांव आए और वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इनका जिस गर्मजोशी से स्वागत किया और इनको भगवा वस्त्र देकर स्वागत किया गया, इससे यह साफ हो गया कि जल्द ही यह भाजपा के साथ जा सकते हैं। हालांकि,खुद आरसीपी ने इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा, लेकिन भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आरसीपी सिंह का भाजपा कल कार्यकर्ताओं की तरफ से स्वागत किया जाना इस बात का संकेत है कि वह जलसे भाजपा में शामिल होने वाले हैं।

गौरतलब हो कि जब जो बढ़ाते हुए आपसे फेसबुक पर दुरुपयोग कर संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया था। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पत्र जारी कर उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा था जिसके बाद आरसीपी सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने जदयू को डूबता हुआ जहाज बताया था कातक नितीश कुमार 7 जन्मों में भी प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं। वहीं, इस मामले में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि आरसीपी सिंह जदयू में रहते हुए दूसरे पार्टी के एजेंट की तरह काम कर रहे थे, जिसके कारण उनसे यह सवाल किया गया था।

बहरहाल, अब देखना यह है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से जो बयान दिए जा रहे हैं इसमें कितनी सच्चाई है और आरसीपी सिंह कबतक भाजपा के साथ अपना दामन जोड़ते हैं, क्योंकि इससे पहले भी वह भाजपा के कई कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं और भाजपा की नीतियों की भी तारीफ कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here