राजद ने मानी गलती, कुमकुम की जगह यदुवंश को बनाया सचिव

0

पटना : राजद ने अपनी नई बनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई चूक को कबूल करते हुए गलती के लिए खेद प्रकट किया है। कल गुरुवार को पार्टी ने अपनी नई कार्यकारिणी में जदयू नेत्री कुमकुम राय को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर शामिल किया था। अब शुक्रवार को गलती मानते हुए राजद ने इसे टाइपिंग की हुई गड़बड़ी कहा है। पार्टी ने आज भूल सुधार कर कुमकुम राय की जगह पार्टी विधायक यदुवंश कुमार को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त कर दिया।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एसएम कमर आलम ने बजाप्ता प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कल जारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में टाइपिंग की गड़बड़ी हो गई थी। इस कारण सचिव के पद पर कुमकुम राय का नाम दर्ज हो गया था। उन्होंने कहा कि उस भूल का सुधार करते हुए सूची से कुमकुम राय
का नाम हटा दिया गया है और विधानसभा सदस्य श्री यदुवंश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

swatva

विदित हो कि राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुमकुम राय का नाम देख जदयू ने लालू और तेजस्वी पर जमकर हमला किया। जदयू के मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि फर्जीवाड़ा करना लालू फैमिली और उनकी पार्टी की संस्कृति रही है। उन्होंने जदयू नेत्री को राजद का राष्ट्रीय सचिव बनाने के लिए तेजस्वी से जवाब मांगा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here