राजधानी के प्रमुख संस्थान के प्रवेश द्वार पर कूड़े का अम्बार

0

पटना : देश में एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी स्वच्छता सेवा के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। वहीं बिहार की राजधानी पटना में प्रमुख शिक्षण संस्थान के प्रवेश द्वार के पास कूड़े का ढेर लगा रहता है। पटना में देश का प्रमुख इंजीनियरिंग कालेज का हॉस्टल पटना लॉ कालेज से थोड़ा आगे सुमति पथ में बना है। छात्रावास के प्रवेश द्वार के सामने बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आवास बना हुआ है। ठीक चौराहे पर आपको खुले में लोग कुड़ा डालते मिल जायेंगे। यह कोई एक दिन की बात नहीं है। महीनों से यहां कूड़े का ढेर जस का तस बना हुआ है। सड़क के किनारे आने जाने वालों को दुर्गंध के कारण चलना मुश्किल हो जाता है। आसपास के घरों के लोगों के बीमार होने का डर हमेशा बना रहता है। और नगर निगम सो रहा है। प्रशासन इतना उदासीन कैसे हो सकता है।
(राजीव राजू)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here