राजद राजतंत्र से तो भाजपा सामूहिक नेतृत्व से चलता है शिवानंद तिवारी: भाजपा

0

पटना: राजद नेता शिवानंद तिवारी ने सुशील मोदी को शिखंडी कहते हुए कहा था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह सुशील मोदी के दिशा-निर्देश पर काम नहीं करते हैं। वैसे भी भाजपा आलाकमान सुशील मोदी और नीतीश कुमार से ऊब चुकी है।इसलिए आने वाले समय में अगर एनडीए का चेहरा बदला जाता है तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।

तिवारी के इस बयान पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि शिवानंद तिवारी कहां हैं, राजद में शिखंडी बना दिए गए हैं। शिवानंद तिवारी अपने आप को राजनीति का टिटिहरी बनने का भ्रम न पालें। और राजद में सबसे बड़ा जानकार वही हैं और पूरा राजद उन्हीं के मार्गदर्शन में चल रहा है, वे जो कहते हैं वही वहां होता है ऐसा तो कतई नहीं है।

swatva

भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी है, यहां पर सारा विषय आपसी सहमति से तय होती है, यहां पर सभी एक शीर्षस्थ से लेकर कार्यकर्ता का अपना-अपना दायित्व है।

अरविन्द सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और राजद की कल्चर में बहुत का अंतर है। राजद राजतंत्र से चलता है, वहां मुखे कानून है और भारतीय जनता पार्टी सामूहिक नेतृत्व से चलने वाली पार्टी है। यहां सारा चीज, सारा विषय सारे लोग मिल- बैठकर के तय करते हैं। लेकिन, राजद पर एक परिवार का एकाधिकार है। इसलिए पद और प्रतिनिधित्व करने का मौका उसे ही मिलेगा जो पार्टी के राजा का गुणगान करेगा।

आज मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के सोच का नतीजा है कि बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूरों को आने के बाद भी कोरोना संकट से बिहार अच्छे से लड़ रहा है।

आज उसी राज्य तंत्र का परिणाम है कि राजद में शिखंडी आप बना दिए गए हैं और आपको मतिभ्रम हो गया है कि आप जो है टिटिहरी जैसा पूरे राजद को उठाए हुए हैं। चुनाव आ गया है शिवानंद तिवारी जी राष्ट्रीय जनता दल में बगुला भगत बने रहिए कुछ न कुछ पा जाइएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here