राहुल गांधी कहां के नगरिक? भारत या इंग्लैंड के? गृह मंत्रालय की नोटिस

0

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर दोहरी नागरिकता रखने को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी की शिकायत पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज राहुल गांधी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसपर भाजपा ने उनसे सवाल किया कि राहुल देश को बताएं कि वो अंग्रेज हैं या भारतीय। भाजपा ने पूछा कि कौन से राहुल ओरिजनल हैं, लंदन वाले या लुटियंस वाले? उधर भाजपा के आरोपों को राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने बकवास कहा है।

इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए गृह मंत्रालय के नोटिस पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बैकऑप्स लिमिटेड नाम की कंपनी 2003 में इंग्लैंड में रजिस्टर्ड कराई गई। राहुल गांधी इस कंपनी के निदेशक और सचिव थे। संबित पात्रा ने दावा किया कि इस कंपनी के दस्तावेजों में राहुल ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर गृह मंत्रालय से शिकायत की गई है। यही नहीं, ये दस्तावेज खुद राहुल गांधी ने सत्यापित किए हैं।

swatva

उधर राहुल की बहन प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने इतना बड़ा बकवास कभी नहीं सुना। राहुल यहीं पैदा हुए और उनकी परवरिश भी यहीं हुई। पूरा हिंदुस्तान जानता है कि राहुल हिंदुस्तानी हैं।
मालूम हो कि बैकऑप्स लिमिटेड कंपनी 2003 में इंग्लैंड में रजिस्टर्ड हुई और फिर 2009 में बंद हो गई। भाजपा का दावा है कि उसके पास कंपनी शुरू होने और बंद होने के दस्तावेज हैं। इसके अलावा कंपनी के वार्षिक रिटर्नस के दस्तावेज भी हैं, जो दो बार फाइल किए गए हैं।’ राहुल गांधी इस कंपनी के निदेशक, प्रमोटर और सचिव रहे हैं। यानी एक तरह से राहुल गांधी इस कंपनी के मालिक रहे। 10 अक्टूबर 2005 को कंपनी के वार्षिक रिटर्न में बताया गया कि कंपनी में 65 फीसदी के शेयरहोल्डर राहुल गांधी हैं। भाजपा ने दावा किया कि इसी दस्तावेज में राहुल गांधी ने बताया है कि मैं ब्रिटिश नागरिक हूं। ऐसे में देश राहुल गांधी से जानना चाहता है कि आप अंग्रेज हैं या भारतीय हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here